'उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता, वैभव को भारतीय टी20 टीम में मौका मिलना चाहिए': रवि शास्त्री (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं चयनकर्ताओं से वैभव को जल्द से जल्द भारतीय टी20 टीम में शामिल करने का आग्रह करता हूं।
रवि शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ पर कहा, "वैभव आईपीएल में अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ जिस निडरता से खेलता है, उसे नजरअंदाज करना मुमकिन नहीं है।"
पूर्व कोच ने कहा, "अगर आप किसी युवा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करना चाहते हैं या उसे जल्द से जल्द टीम में शामिल करना चाहते हैं, तो टी20 फॉर्मेट इसके लिए सबसे सही है। वैभव किसी भी मामले में पीछे नहीं है। इस समय, यह खिलाड़ी दुनिया की कई क्रिकेट टीमों में आसानी से जगह बना सकता है। उसकी ऊर्जा उसके चेहरे पर साफ झलकती है।"