दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित (दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित)
दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट भी हासिल कर लिया है।
सेंट जॉर्ज पार्क में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। बारिश ने मुकाबले के शुरुआती दो दिन बर्बाद किए। इस दौरान सिर्फ 43 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका की स्थिति बेहद खराब थी।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 9वें ओवर में एडेन मार्करम (11) और डेविड बेडिंगहाम (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि 40 रन तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।