लगभग हर गेंद स्टंप्स पर लग रही थी, राशिद अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं: दीप दासगुप्ता (Image Source: IANS)
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि राशिद खान अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। राशिद ने शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट निकाले।
राशिद गुजरात टाइटंस की 77 रनों की धमाकेदार जीत के नायक रहे। दीप दासगुप्ता ने कहा कि राशिद आरआर के खिलाफ लय में दिखाई दिए और उनकी सारी गेंदें स्टंप्स को टारगेट कर रही थीं।
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' संग बात करते हुए दीप दासगुप्ता ने कहा, "शुभम दुबे का विकेट देखिए, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज को ओवर द विकेट से गेंद की गई थी। अगर राशिद गेंद को ऑफ स्टंप या ऑफ स्टंप के बाहर से टर्न कराते हुए मिडिल स्टंप को हिट करते हैं, तो यह सच में एक अच्छी गेंद होती है।"