पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में भारत से आगे निकली बांग्लादेश (Image Source: IANS)
सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर 78 रन की जीत हासिल कर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने के बाद बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी (2025-27) की रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़ दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश डब्ल्यूटीसी (2025-27) की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारतीय टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं पाकिस्तान आठवें नंबर पर चली गई है।
भारतीय टीम ने पिछले साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। भारतीय टीम का अगला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ है, जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है।