न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 मुकाबलों के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, अब्दुल गफ्फार को मौका (Image Source: IANS)
पेस बॉलिंग ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलेन को पहली बार बांग्लादेश की टीम में बुलाया गया है। गफ्फार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए बांग्लादेश की 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
न सिर्फ अब्दुल गफ्फार की गेंदबाजी का हुनर इस फॉर्मेट के लिए एकदम सही है, बल्कि वह निचले क्रम में भी एक शानदार बल्लेबाज हैं, जो बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं।
23 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिपन मंडल ने डेथ ओवर्स में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है, जिन्हें लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। रिपन ने बांग्लादेश के लिए 3 टी20 मैच खेले हैं। ये सभी मैच एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए थे।