भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। वो पूरी तरह फिट होते हैं, तो शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड टी20 (NZ vs IND 4th T20) में खेलते दिख सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें ईशान किशन के लिए प्लेइंग XI में जगह बनानी पड़ सकती है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi): 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने वेलिंगटन टी20 में 19 गेंदों पर 4 चौके 4 छक्के लगाकर 45 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैभव को ईशान किशन के चोटिल होने की वज़ह से XI में चुना गया था। अगर ईशान ऑकलैंड टी20 में वापसी करते हैं, तो वैभव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है।
संजू सैमसन (Sanju Samson): Indian Captain श्रेयस अय्यर ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को ही मौका देते हैं, तो ऐसे में संजू सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। ईशान किशन नंबर-3 पर बैटिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा सकते हैं। बताते चलें कि संजू ने न्यूजीलैंड टूर पर 3 मैचों में 33 की औसत से 99 रन बनाए हैं। उन्होंने एक मुकाबले में 67 रन बनाए, लेकिन बाकी दो पारियों में सस्ते में आउट हुए।