पाकिस्तान को अपने घर में हाल ही में 2-0 से टेस्ट सीरीज हराने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम जून-जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस दौरे की पुष्टि की है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि बांग्लादेश की टीम जून और जूलाई में मल्टी-फॉर्मेट द्विपक्षीय सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर आ रही है। हमें उम्मीद है कि यह सभी फॉर्मेट में एक बहुत ही मुकाबले वाली और रोमांचक सीरीज होगी। यह दौरा हमारे लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद, हमारे घरेलू मैदानों पर एक बार फिर टॉप-लेवल का इंटरनेशनल क्रिकेट लौट रहा है। बताया कि टिकट और ब्रॉडकास्ट से जुड़ी जानकारी बाद में दी जाएगी।"