न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का पहला जत्था यहां पहुंच चुका है। टीम अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को खेले जाने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से करेगी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारतीय दल की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें कोच गौतम गंभीर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, नमन धीर, वैभव सूर्यवंशी, फास्ट बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। इन सभी के क्राइस्टचर्च एयरपोर्ट पहुंचने के साथ ही इस दौरे की शुरुआत हो गई है, जिसमें दोनों टीमें 1 दिसंबर तक तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
भारत के इस दौरे के कार्यक्रम में 5 टी20 इंटरनेशल, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल हैं। दौरे की शुरुआत सबसे छोटे फॉर्मेट (टी20) से होगी, इसके बाद 50 ओवर की सीरीज खेली जाएगी और अंत में टेस्ट मैच होंगे। टी20 इंटरनेशनल सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी, जिसके मैच क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे। इसके बाद 4 से 15 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी। फिर दोनों टीमें टेस्ट मैचों के लिए आमने-सामने होंगी - पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।