Rashid Khan Bolwed Sikandar Raza Video: अफगानी स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने UAE ODI Tri-Series 2026 के दूसरे मुकाबले में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और 8 ओवर में महज़ 17 रन देकर जिम्बाब्वे के 4 विकेट चटकाए। इसी बीच राशिद खान (Rashid Khan) ने सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने एक करिश्माई गेंद से उन्हें क्लीन बोल्ड किया। उनकी गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घुटने पर दिखे सिकंदर: राशिद खान ने जिम्बाब्वे की पारी के 36वें ओवर में सिकंदर रज़ा के होश उड़ाए। वो 75 प्लस खेल चुके थे और उन्होंने बेहद संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए 48 रन जोड़ लिए थे। इसी बीच राशिद ने उन्हें एक गज़ब की गुगली डालकर सरप्राइज किया। राशिद ने अपनी चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की जो कि पिच से टकराकर सीधा बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आई।
यहां सिकंदर रज़ा गेंद को डिफेंड करके रोकना चाहते थे, लेकिन वो अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हो गए। इसके बाद होना क्या था। राशिद की करिश्माई गेंद सिकंदर के बैट और पैड के बीच से निकली और फिर सीधा स्टंप्स से टकराई। तो ऐसे सिकंदर रज़ा ने घुटने टेके और वो 80 गेंदों पर 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वो आउट होने के बाद पूरी तरह दंग थे। आप नीचे उनके आउट होने का वीडियो देख सकते हो।