बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: बारिश से प्रभावित टी20 मुकाबले में कीवी टीम 6 विकेट से जीती, सीरीज 1-1 स (Image Source: IANS)
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। बारिश से प्रभावित अंतिम मैच में न्यूजीलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से जीत दर्ज की।
बांग्लादेश के दौरे पर वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। ऐसे में सीरीज का तीसरा मैच निर्णायक बन गया था।
शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेशी टीम 14.2 ओवरों में महज 102 रन पर सिमट गई। सैफ हसन ने तंजीद हसन के साथ 3.1 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। सैफ 11 गेंदों में 2 चौकों के साथ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।