पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दूसरा' पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
सौरव गांगुली का आरोप है कि फिल्म में उनके नेतृत्व, 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल और लॉर्ड्स में शर्ट उतारकर जश्न मनाने की घटना का जिक्र करते हुए उनके व्यक्तित्व और कमर्शियल अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। गांगुली ने इन अधिकारों की रक्षा के लिए हाई कोर्ट का रुख किया है।
जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि 'बैलेंस ऑफ कन्वीनियंस' फिल्म के निर्माताओं के पक्ष में है, जिसमें एक मध्यम वर्गीय राजस्थानी लड़की की कहानी बताई जा रही है, जो गांगुली से जुड़े कुछ खेल कार्यक्रमों से प्रेरणा लेती है।