एक ही मैच में बने 859 रन, श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया (एक ही मैच में बने 859 रन, श्रीलंका ने वनडे इतिहास का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया)
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को ट्राई-सीरीज में 430 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। इस मुकाबले के दौरान दोनों पारियों में कुल 859 रन बने।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने कप्तान हैरी ब्रूक (202) के दोहरे शतक की मदद से 4 विकेट खोकर 429 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 1 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस पारी में पवन रत्नायके ने 130 रन बनाए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 97 रन जड़े।
वनडे इतिहास में सबसे सफल रन चेज साउथ अफ्रीका के नाम पर दर्ज है, जिसने साल 2006 में जोहान्सबर्ग के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 435 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। भारतीय टीम साल 2026 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 406 रनों का लक्ष्य हासिल कर चुकी है।