पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को राज्य के होनहार 87 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री पंजाब के प्लेयर्स के बीच 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि वितरित करेंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
भारतीय महिला हॉकी और क्रिकेट टीम में शामिल पंजाब की खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नकद पुरस्कार देंगे। गौरतलब है कि साल 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, हॉकी टीम ने भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इसी साल टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था, जिसमें पंजाब के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने बल्ले से अहम योगदान दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह भी इस टीम का हिस्सा रहे थे। भगवंत मान खिलाड़ियों को 87 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड भी देंगे।