दूसरा टेस्ट: बारिश ने किया मजा किरकिरा, दूसरे दिन तक सिर्फ 43 ओवरों का खेल, साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी (दूसरा टेस्ट: बारिश ने किया मजा किरकिरा, दूसरे दिन तक सिर्फ 43 ओवरों का खेल, साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी)
साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए। सेंट जॉर्ज पार्क में जारी मुकाबले के शुरुआती दो दिनों में सिर्फ 43 ओवरों का खेल हो सका है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवरों का सामना किया, जिसमें 20 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए। अगले दिन भी बारिश के चलते मैच काफी देर से शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते वह सोमवार को मैदान पर नहीं उतरे, जिन्होंने मुकाबले के पहले दिन 5 ओवरों में सिर्फ 3 रन दिए थे।
साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने मार्केस एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 13 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 25 के स्कोर तक पहुंचाया, जहां मार्केस एकरमैन (6) का विकेट गिर गया।