AFG vs ZIM, UAE ODI Tri-Series 2026: अफगानिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ यूएई वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में उन्होंने इसका शानदार नमूना पेश किया। सोमवार (19 अक्टूबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में फारूकी ने एक खतरनाक इन-स्विंग गेंद डालकर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज बेन करन (Ben Curran) का विकेट हासिल किया।
जिम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले में अफगानिस्तान के 295 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। टीम को उम्मीद थी कि उसके सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत दिलाएंगे, लेकिन फारूकी ने पारी के तीसरे ओवर में ही इन उम्मीदों को झटका दे दिया। बाएं हाथ के इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने फुल लेंथ पर एक अच्छी गेंद डाली, जो टप्पा पड़ने के बाद तेजी से अंदर की ओर आई।
बाएं हाथ के ही बल्लेबाज बेन करन क्रीज पर टिककर गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, गेंद में इतना ज्यादा स्विंग था कि वह उसकी दिशा को सही तरह से भांप नहीं पाए और गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे को छकाते हुए सीधे स्टंप्स में जा घुसी। इसके साथ ही गिल्लियां बिखर गईं और करन को 2 गेंदें खेलकर बिना कोई रन बनाए वापस लौटना पड़ा। इस विकेट के साथ जिम्बाब्वे को 13 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया।
VIDEO:
"Fazalhaq Farooqi draws the first blood for Afghanistan!" #AFGvZIM | #GloriousNationVictoriousTeam | #ThreeTeamsOneSpirit fazalfarooqi10 https://t.co/dlYOBItQkZ
Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 19, 2026