टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जिताने में अहम किरदार निभाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ईशान को उनके सफल क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर ईशान संग तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल ईशान किशन को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।"