NZ vs IND 1st T20 Match Prediction, क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI (NZ vs IND 1st T20 Match Prediction)
New Zealand vs India 1st T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर हुआ था जहां टीम इंडिया ने 255 रन डिफेंड करके न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी थी। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इस मुकाबले में भारत के तीन बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक ठोके थे। वहीं जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी करके 4 विकेट (4 ओवर में 15 रन देकर) चटकाए थे।
NZ vs IND 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी