दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीसीए) ने रविवार को हुई अपनी एपेक्स काउंसिल की बैठक में कई बड़े प्रशासनिक और संरचनात्मक सुधारों को मंजूरी दी। बैठक में कॉम्प्लिमेंट्री पास देने के पुराने कल्चर को खत्म करने और महिला क्रिकेट में बराबर पुरस्कार राशि देने और खिलाड़ियों और फैन्स के लिए संरचना को बेहतर बनाने संबंधी फैसले लिए गए।
बैठक में लिए गए अहम फैसलों में से एक प्रस्ताव डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने रखा था। प्रस्ताव यह था कि एपेक्स काउंसिल और उसके सदस्य अब कॉम्प्लिमेंट्री पास को एक आम चलन के तौर पर स्वीकार नहीं करेंगे। इस प्रस्ताव को ज्यादातर सदस्यों ने मान लिया।
इस कदम के पीछे की वजह बताते हुए डीडीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि एसोसिएशन का मकसद अपनी आर्थिक हालत को मजबूत करना है, साथ ही उस चलन को खत्म करना है जो सालों से चला आ रहा था।