विकास तभी संभव है, जब लोग स्वस्थ हों : राममोहन नायडू (Image Source: IANS)
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित 'येर्रन्ना क्रीड़ा उत्सवम' के तहत एमपी कप 2026 बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई।
इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजारापु ने युवाओं से 'फिट श्रीकाकुलम' बनाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को श्रीकाकुलम शहर के कारगिल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने टूर्नामेंट के लोगो का अनावरण किया और खिलाड़ियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान खेल और फिटनेस को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।