जल्दीबाजी में वापसी नहीं करना चाहता, एक और इंजरी करियर के लिए घातक हो सकती है: मार्क वुड (Image Source: IANS)
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड इस गर्मी के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। वुड घुटने की चोट की वजह से एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट से बाहर हुए थे।
अपनी तेज रफ्तार वाली गेंद के लिए मशहूर 36 साल के मार्क वुड का करियर चोटों से प्रभावित रहा है। मार्च 2025 में अपने बाएं घुटने की सर्जरी के बाद वुड ने पिछले नवंबर में पर्थ में एशेज के पहले टेस्ट में वापसी की। उनकी वापसी निराशाजनक रही थी, सिर्फ 11 ओवर करने के बाद उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा था। एशेज से पहले भी कोहनी और घुटने की दिक्कतों की वजह से लगभग 15 महीने तक वह टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे थे।
वुड अब काफी सावधानी से वापसी की योजना बना रहे हैं। उन्हें पता है कि एक और इंजरी उनके करियर पर पूरी तरह ब्रेक लगा सकती है।