अनुभव, तैयारी और खेल की समझ भुवनेश्वर कुमार की सफलता की बड़ी वजह: ओमकार साल्वी (Image Source: IANS)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के गेंदबाजी कोच ओमकार साल्वी ने कहा है कि आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार की सफलता की बड़ी वजह उनका अनुभव, खेल की समझ और तैयारी है।
साल्वी ने कहा, "भुवनेश्वर ने पिछले सीजन में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। वह जिस भूमिका में खेल रहे थे, उसमें उन्होंने हमारे लिए जबरदस्त काम किया। इस सीजन में, वह एक अलग भूमिका में हैं। हर कोई जानता है कि वह विश्व-स्तरीय गेंदबाज हैं। उनके कौशल बेमिसाल है। वह बस अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहे हैं और खुलकर अपना खेल दिखा रहे हैं।"
साल्वी ने बताया कि भुवनेश्वर ने कैसे पारी के अलग-अलग चरणों के मुताबिक अपनी गेंदबाजी को ढाला है।