पहली टी20 मुंबई विमेंस लीग: सायली, साइमा और हुमैरा आइकन प्लेयर चुनी गईं (Image Source: IANS)
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने सायली सतघरे, साइमा ठाकोर और हुमैरा काजी को पहली टी20 मुंबई विमेंस लीग के लिए आइकन प्लेयर चुना है। पहले सीजन को आकार देने के लिए यह एक अहम कदम है।
सायली सोबो मुंबई फाल्कन्स को रिप्रेजेंट करेंगी, जबकि साइमा और हुमैरा क्रमशः ठाणे स्काई राइजर्स और आकाश टाइगर्स में शामिल होंगी।
सायली और साइमा दोनों इंडिया सेट-अप का हिस्सा रही हैं और लीग में अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आई हैं, जबकि हुमैरा इंडिया ए के लिए खेलने के साथ ही घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं।