शाहरुख खान और राहुल तेवतिया पर जीटी का इतना भरोसा हैरान करने वाला: अभिनव मुकुंद (Image Source: IANS)
गुजरात टाइटंस (जीटी) को सोमवार को अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडिमय में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 99 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीटी की हार के बाद टीम प्रबंधन द्वारा शाहरुख खान और राहुल तेवतिया पर किए जा रहे भरोसे को लेकर पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने हैरानी जताई।
गुजरात टाइटंस की समस्या यह है कि अगर उनके शीर्ष के तीन बल्लेबाज (साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर) लंबी पारी खेलने में सफल नहीं रहे, तो मध्यक्रम पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मुंबई के खिलाफ मैच में यही हुआ। शीर्ष तीन बल्लेबाज सस्ते में निपट गए और मध्यक्रम भी नहीं चला। जीटी को 99 रन से हार का सामना करना पड़ा।
पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने जीटी की इस समस्या का समाधान ईएसपीएनक्रिकइंफो के टाइमआउट शो में बताया।