Abhishek Sharma Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th T20) शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपनी बैटिंग से धमाका करके एक साथ ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
टूटेगा ईशान किशन का रिकॉर्ड: अभिषेक शर्मा बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने वेलिंगटन टी20 में शतक लगाकर ICC T20I Ranking में नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की है। अब वो 2026 के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ (सबसे ज्यादा रन) बनने के करीब हैं। अभिषेक ऑकलैंड T20I में 35 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल कर सकते हैं।
फिलहाल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ अभिषेक के ही दोस्त ईशान किशन हैं। उन्होंने 35 टी20 इंटरनेशल में 1159 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक मौजूदा समय में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 37 मैचों में 1125 रन ठोके हैं।