न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) चोटिल होने के कारण (दाहिनी पिंडली में दर्द) भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि लॉकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में कौन प्लेइंग XI में उनकी जगह ले सकता है।
ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner): 6 फीट 3 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड की XI में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार हैं। 33 वर्षीय टिकनर न्यूजीलैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अब तक 18 T20I में 19 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा टिकनर के नाम 6 टेस्ट में 22 विकेट और 18 ODI में 29 विकेट दर्ज हैं।
नाथन स्मिथ (Nathan Smith): लॉकी फर्ग्यूसन के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड एक बार फिर नाथन स्मिथ को प्लेइंग XI में जोड़ सकती है। उन्हें क्राइस्टचर्च में खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों में खिलाया गया था। न्यूजीलैंड ने बीते समय में स्मिथ पर काफी भरोसा दिखाया है। उन्होंने अपने देश के लिए 8 टेस्ट में 34 विकेट, 21 वनडे में 24 विकेट और 4 टी20 में 4 विकेट चटकाए हैं।