पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के युव बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। अय्यर ने वैभव को एक अनोखा टैलेंट बताया है। अय्यर ने कहा कि उनकी जबरदस्त बैटिंग स्किल्स को बताने के लिए सारे विशेषण कम पड़ जाएंगे।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह अब तक इस सीजन में खेले 6 मुकाबलों में 236 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 246 रन बना चुके हैं। वैभव के आगे बड़े से बड़े गेंदबाज भी बेबस दिखाई दिए हैं। श्रेयस अय्यर ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा, "वह एक शानदार टैलेंट हैं और उनकी तारीफ करते हुए सारे विशेषण कम पड़ जाएंगे। जिस तरह से उनका बैट फ्लो है, गेंद से पहले वह जो लय और मोमेंटम बनाते हैं, मुझे लगता है कि वह भविष्य के खिलाड़ी हैं।"
अय्यर खुद अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने छह पारियों में 52 की औसत और 182.45 के स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अपने शॉट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से सहज था। मैं उसे सीधे जमीन पर मारने की कोशिश कर रहा था। मेरे दिमाग में यही बात थी कि वह जहां भी बॉल डाले, मैं उसे सीधे टारगेट करूंगा।