आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ: लौरा वोल्वार्ड्ट ने महिला और नाहिद राणा ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता (Image Source: IANS)
आईसीसी ने अप्रैल महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। पुरुषों की श्रेणी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा, तो महिलाओं की श्रेणी में यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने जीता है।
नाहिद राणा ने पहली बार यह पुरस्कार जीता है। राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस युवा तेज गेंदबाज ने 4.46 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए थे और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता था। राणा ने सीरीज के दूसरे मैच में 32 रन देकर 5 विकेट लिए थे और बांग्लादेश को 55 रनों से जीत दिलायी थी।
राणा ने ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह और यूएई के तेज गेंदबाज अजय कुमार को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान जीता।