आईसीसी ने पहली महिला टी20 चैलेंज ट्रॉफी का शेड्यूल जारी किया (Image Source: IANS)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहली महिला टी20 चैलेंज ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 19 अप्रैल से 2 मई तक रवांडा में खेला जाएगा।
मैचों का आयोजन किगाली शहर के गहांगा क्रिकेट स्टेडियम के आस-पास के दो ग्राउंड में होगा।
शेड्यूल के मुताबिक, पांच टीमों के इस टूर्नामेंट के पहले दिन इटली का मुकाबला मेजबान रवांडा से होगा, जबकि नेपाल का मुकाबला यूएसए से होगा। वानुअतु को पहले दिन बाई मिली है, जिसके बाद 19 अप्रैल को उसका मुकाबला रवांडा से होगा।