BAN vs WI: वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को दी मात, वारिकन-चेज और किंग बने जीत के हीरो (Jomel Warrican vs Bangladesh)
Bangladesh vs West Indies, 1st Test Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1- 0 की बढ़त हासिल कर ली है।
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज करने उतरी ने 35.1 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने 115 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, वहीं साथी ओपनर जॉन कैंपबेल ने 55 गेंदों में 49 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की शानदार साझेदारी की। दोनों के अलावा केवम हॉज ने 27 गेंदों में 31 रन का योगदान दिय़ा।
बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने दूसरी पारी में 1-1 विकेट लिया।