Rizwan, Saim, Shan Masood left out as PCB hands format-wise contracts to 38 (पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और सईम अयूब के नाम नहीं )
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की। इसमें 38 पुरुष क्रिकेटरों को रखा गया है। पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद और युवा खिलाड़ी सईम अयूब को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है।
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन और पीसीबी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक आकिब जावेद ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की।
बोर्ड ने 38 खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है और फॉर्मेट के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट देते हुए संरचना में बदलाव किया है। कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को टेस्ट और वनडे, सिर्फ टेस्ट, वनडे और टी20, सिर्फ टी20 और डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट की पांच कैटेगरी में बांटा गया है।