आईपीएल 2026 में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा है, तो वो 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए पारी की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ हुए मुकाबले में मात्र 36 गेंदों पर शतक लगा दिया। शतकीय पारी के बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की तारीफ की है।
कैफ ने जियो हॉटस्टार से कहा, "वैभव सूर्यवंशी पीढ़ी में एक बार मिलने वाला टैलेंट है। सिर्फ 15 साल की उम्र में, वह आईपीएल के सबसे अच्छे गेंदबाजों को भी आम दिखा रहे हैं।"
वैभव के साहसिक और निडर बल्लेबाजी पर कैफ ने कहा, "उसने प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के मारे। पिछली बार हैदराबाद में हिंगे ने उसे आउट किया था, लेकिन यहां जयपुर में, सूर्यवंशी हिसाब बराबर करने के मिशन पर थे, और जबरदस्त तरीके से ऐसा किया।"