दाएं हाथ के चार बल्लेबाज टॉप-4 में सेट, अक्षर और केएल का इस्तेमाल मैच की स्थिति के मुताबिक: शुभमन गिल (दाएं हाथ के चार बल्लेबाज टॉप-4 में सेट, अक्षर और केएल का इस्तेमाल मैच की स्थिति के मुताबिक: शुभमन गिल )
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष-4 में खेलने वाले बल्लेबाज तय हैं और सभी दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं।
शुभमन गिल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे टॉप-4 में खेलने वाले बल्लेबाज तय हैं और सभी दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर और वे खुद शामिल हैं। नंबर 5 और नंबर 6 के बल्लेबाज में बदलाव हो सकता है। केएल राहुल या अक्षर पटेल मैच की स्थिति के मुताबिक 5 या 6 नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।"
उन्होंने कहा, "नंबर 5 और नंबर 6 के लिए हमारी रणनीति लचीली है। हमारे टॉप चार सेट हैं, सभी राइट-हैंडर हैं। इसलिए अगर लेफ्टी की जरूरत है, तो अक्षर और मैच की स्थिति के आधार पर केएल राहुल आ सकते हैं।"