New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया। पंजाब किंग्स की इस जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली। अय्यर ने बतौर कप्तान बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
श्रेयस अय्यर कप्तान के तौर पर आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने छठी बार आईपीएल में 50 से अधिक रनों की पारी खेली। वहीं, वॉर्नर ने बतौर कप्तान 5 बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 से अधिक रनों की पारी खेली है।