इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आकाश मधवाल को 30 लाख रुपए में साइन किया है। आकाश को आयुष म्हात्रे की जगह टीम से जोड़ा गया है, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीजन के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम कर चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने एमआई की तरफ से 8 मैच खेले, जिसमें 14 विकेट हासिल किए। अगले सीजन इसी टीम के लिए 5 मुकाबलों में 5 विकेट निकाले। साल 2025 में आकाश को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अपने साथ जोड़ा। उस सीजन उन्हें सिर्फ 4 ही मुकाबलों की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जिसमें 4 विकेट हासिल किए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधवाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रायल्स में हिस्सा लिया था और खलील अहमद की जगह लेने के लिए एक मजबूत दावेदार थे। खलील अहमद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।