ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीकी टीम को 329 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं।
साउथ अफ्रीका ने तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच 214 रन से अपने नाम किया, लेकिन साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले को पारी और 31 रन से जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया।
केप टाउन में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और एमजे एकरमैन ने मजबूत शुरुआत दिलाई। सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की। एकरमैन 12 चौकों और 2 छक्कों के साथ 95 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने डेविड बेडिंगहम के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जुटाए।