आईपीएल 2026: सीएसके के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में सीएसके का हिस्सा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का निधन हो गया है। सीएसके ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर गुरुवार को मुकेश चौधरी की मां के निधन की जानकारी दी।
सीएसके ने पोस्ट किया, "सीएसके परिवार मुकेश चौधरी की मां के निधन पर दुख जता रहा है। हम मुकेश और उनके परिवार के साथ हैं। इस बेहद मुश्किल समय में उन्हें अपनी दुआओं में रखते हैं।"
रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी लगभग एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका निधन मंगलवार को वहीं हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश चौधरी फिलहाल सीएसके टीम के साथ नहीं हैं और गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं है।