महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए बुधवार को कोच्चि में मिनी ऑक्शन हुआ। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया, हालांकि कई ऐसे बड़े नाम रहे, जिन्हें मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका।
सोफिया डंकले: इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले को लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह इस मिनी ऑक्शन में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी हो सकती हैं। हालांकि ऑक्शन में किसी भी टीम ने इस बल्लेबाज के ऊपर दांव नहीं लगाया। 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वाली डंकले ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं।
चमारी अटापट्टू: श्रीलंका की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान चमारी अटापट्टू का मिनी ऑक्शन में न बिकना सबसे हैरान करने वाला रहा। साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में खेले 22 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से 750 रन बनाने और 27 विकेट निकालने वालीं अटापट्टू ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन इसके बावजूद भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।