आईपीएल 2026: सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला, स्वदेश लौटा युवा ऑलराउंडर (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से काफी चर्चा बटोर रहे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का नाम ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल है। रवींद्र आईपीएल 2026 को बीच छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं।
रचिन रवींद्र आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा रहे। केकेआर ने रवींद्र को नीलामी में 2 करोड़ में खरीदा था। केकेआर सीजन के 11 मैच खेल चुकी है और प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर है। सीजन में टीम को 3 लीग मैच और खेलने हैं। पिछले 11 मैचों में रवींद्र को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। इस वजह से न्यूजीलैंड की आगामी सीरीज पर अपना ध्यान लगाने के लिए रवींद्र स्वदेश लौट गए हैं।
केकेआर की तरफ से इस खबर की पुष्टि कर दी गई है।