आईपीएल 2026: एमआई-सीएसके का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस, धोनी की कमी खली (Image Source: IANS)
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 33वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने वानखड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है, जो पिंडली की चोट के कारण सीजन के लगातार 7वें मुकाबले से बाहर हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "हम चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जल्द वापसी करें। धोनी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनकी वापसी बेहद जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को अपने नाम करे।"
एक अन्य फैन ने कहा, "मैं मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आया हूं। हर कोई इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हमें उम्मीद है कि एमआई ही जीतेगी।"