आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली मंजूरी (Image Source: IANS)
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है। सीए से मंजूरी मिलने के बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा बनने को तैयार हैं।
कोहनी और कंधे की दिक्कतों की वजह से अब तक आईपीएल से बाहर रहे स्टार्क जल्द दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकते हैं। स्टार्क के 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलने की संभावना है।
स्टार्क को कंधे और कोहनी की दिक्कत एशेज सीरीज के 5 टेस्ट और फिर बिग बैश लीग खेलने के दौरान हुई थी। स्टार्क ने एशेज सीरीज के सभी 5 टेस्ट खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।