आईपीएल 2026: डीसी के खिलाफ जीटी का पलड़ा भारी, अपने घर में हिसाब बराबर करने उतरेगी दिल्ली (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में गुजरात से बराबरी करने उतरेगी।
गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी। पिछले 4 सीजन में गुजरात और दिल्ली 7 बार आमने-सामने हुई है। किसी सीजन गुजरात तो किसी सीजन दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है।
2022 में डीसी और जीटी पहली बार आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात ने 14 रन से जीत हासिल की थी। सीजन का यह एकमात्र मुकाबला था। 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। गुजरात ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच दिल्ली ने 5 विकेट से जीता था।