भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार (4 नवंबर) से होगा। टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम वनडे में भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड आखिरी दो टी20 मैचों की अपनी फॉर्म को एकदिवसीय सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी। आइए आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहने वाली हैं।
विराट कोहली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का यह न्यूजीलैंड का आखिरी दौरा माना जा रहा है। ऐसे में इस सीरीज में कोहली के प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें रहेंगी। विराट को न्यूजीलैंड में खेलना काफी रास आता है। उन्होंने यहां खेले 11 वनडे मैचों में 46 की औसत से 514 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा: कोहली के साथ-साथ रोहित के लिए भी यह न्यूजीलैंड का आखिरी दौरा होगा। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज रोहित के लिए काफी अहम मानी जा रही है। तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में रोहित के ऊपर टीम को वनडे सीरीज में शानदार शुरुआत देने का दारोमदार होगा।