आईपीएल 2026 में जिन टीमों का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा है, उसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का नाम भी है। बुधवार को इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से मिली हार के बाद टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। किसी भी टीम के बेहतर और निराशाजनक प्रदर्शन में उसके कप्तान की अहम भूमिका होती है। एलएसजी के खराब प्रदर्शन में कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा योगदान है।
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत बतौर कप्तान और खिलाड़ी पूरी तरह असफल रहे हैं। उनकी असफलता के कारण ही टीम प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है। पंत बल्लेबाज और कप्तान दोनों ही भूमिकाओं में असफल रहे हैं। यह पहली बार नहीं है। आईपीएल 2025 में पंत एलएसजी के लिए कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सफल नहीं रहे थे। पिछले सीजन भी टीम सातवें स्थान पर रही थी।
पंत 2021 से 2024 तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में डीसी 2021 में प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके अलावा, बतौर कप्तान, भारतीय टीम के कुछ मैचों में कप्तानी के अलावा, उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है।