आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
दोनों टीमें अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछला मुकाबला हारा है, तो गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है। ऐसे में देखना है कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है।
हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है।