आईपीएल 2026: एसएलसी के खिलाफ नुवान तुषारा ने एनओसी का केस वापस लिया (Image Source: IANS)
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में खेलने के लिए जरूरी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं मिलने के मामले में श्रीलंका क्रिकेट के खिलाफ दायर अपनी कानूनी चुनौती वापस ले ली है। यह मामला कोलंबो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई के लिए आया था।
बुधवार को तुषारा के वकील जीजी अरुलप्रगासम ने अदालत को बताया कि तेज गेंदबाज अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। आईपीएल सीजन का बड़ा हिस्सा बीत जाने के कारण याचिकाकर्ता ने आवेदन वापस लेने की अनुमति मांगी है।
'श्रीलंका मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने इसके बाद यह अनुरोध स्वीकार कर लिया और याचिका खारिज कर दी।