आईपीएल 2026 में रविवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रनों से मात दी।
व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सर्वाधिक रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' हासिल कर चुके हैं।
क्लासेन ने आईपीएल 2026 में खेले 6 मुकाबलों में अब तक 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 283 रन बनाए हैं। वहीं, शुभमन गिल 4 पारियों में 251 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली ने इस सीजन 6 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए हैं, और वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में 236 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 पारियों में 246 रन बनाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, तो रजत पाटीदार 230 रनों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।