New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रहा है। पीबीकेएस के बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने बड़ा कारनामा कर डाला है।
मुंबई इंडियंस से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने पंजाब किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह उतरे। दोनों ने पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए। प्रियांश-प्रभसिमरन ने पहले ओवर में 21 रन बनाए। आईपीएल में पीबीकेएस की ओर से पारी के पहले ओवर में बनाए गए ये सर्वाधिक रन हैं।
प्रियांश और प्रभसिमरन ने दीपक चाहर के ओवर में 3 चौके और एक छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्रियांश-प्रभसिमरन ने पारी के पहले ओवर में 18 रन बनाए थे। हालांकि, प्रियांश बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। कूपर कोनोली भी 12 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद अल्लाह गजनफर का शिकार बने।