आईपीएल 2026: रियान पराग पर 'वेपिंग' के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, डिमेरिट पॉइंट भ (Image Source: IANS)
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है। पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते दिखे थे।
गुरुवार को आईपीएल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पराग ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने की बात मान ली है, जिसमें 'ऐसा व्यवहार जिससे खेल की बदनामी हो' शामिल है।
आईपीएल की ओर से बयान में आगे कहा गया, "यह घटना पंजाब किंग्स-आरआर मैच के दौरान आरआर की बल्लेबाजी के दौरान हुई। रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते देखा गया था। रियान ने गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा लगाई गई सजा को मान लिया।"