आईपीएल 2026: एलएसजी पर जीत के साथ नंबर-2 बनी आरआर, प्रिंस यादव के पास पहुंची पर्पल कैप (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के दिए 160 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 40 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस हार के बाद एलएसजी अंकतालिका में 9वें नंबर पर चली गई है।
एलएसजी-आरआर मैच के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम कहां है। साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किन खिलाड़ियों के पास है।
पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। एलएसजी को हराने के बाद 7 मैच में 10 अंक के साथ आरआर दूसरे स्थान पर चली गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक लेकर तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।