आईपीएल 2026: आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लगा जुर्माना (Image Source: IANS)
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, साथ ही एक डिमेरिट दिया गया।
बुधवार को मैच के दौरान, बर्गर आक्रामक इशारे करते हुए दिखे और एलएसजी के कप्तान पंत को शून्य पर आउट करने के बाद उनके लिए गाली-गलौज करते हुए देखे गए।
आईपीएल ने एक बयान में कहा, "राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी जमा किया गया है।"